लाॅरेटो के पास सफाई में मिलीं खामियां, ठेकेदार को फटकार

नवभारतटाइम्स.कॉम

नगर निगम के अधिकारियों ने नाला सफाई का निरीक्षण किया। बालू अड्डा और लाॅरेटो स्कूल के पास खामियां मिलीं। ठेकेदार को फटकार लगाई गई। नालों की सफाई के बाद निकली सिल्ट फैली मिली। मार्टिनपुरवा नाला और पुलिया पर भी सफाई कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई गई। व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

negligence in drain cleaning near loretto contractor reprimanded by municipal corporation

n NBT न्यूज, लखनऊ : नाला सफाई कार्यों, पुलियाओं और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों को बालू अड्डा और लाॅरेटो स्कूल के पास खामियां मिलीं। इस पर ठेकेदार को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को बालू अड्डा के पास सफाई कार्य के दौरान महज 6 कर्मचारी तैनात मिले, जबकि गोल्फ क्लब और लॉरेटो स्कूल के पास नालों की सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट फैली मिली।

अपर नगर आयुक्त ने जल्द से जल्द सिल्ट उठाने और सुरक्षा मानको के अनुरूप कर्मचारी लगाकर नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम अधिकारी विक्रमादित्य मार्ग स्थित मार्टिनपुरवा नाला और पुलिया पर पहुंचे जहां पूर्व में दिए निर्देश के बाद भी सफाई कार्य चालू न होने पर नाराजगी जताई।