माचिस नहीं दी तो सिर पर मारी कांच की बोतल, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में माचिस न देने पर दो युवकों ने डेयरी कर्मी पर हमला किया। उन्होंने सुभाष कुमार नाम के कर्मी के सिर पर कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतल दे मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने कर्मी का मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी।

glass bottle hit on dairy workers head for not giving matchbox threatened to kill

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

माचिस न देने से नाराज दो युवकों ने डेयरी कर्मी के सिर पर कोल्ड ड्रिंक की कांच की बोतल दे मारी। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरभंगा के सुभाष कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-31 की मिनी मार्केट में अनिल यादव की वीटा डेयरी पर नौकरी करते हैं। 7 जून की सुबह करीब 9 बजे दो युवक आए और सिगरेट सुलगाने के लिए माचिस मांगी। इनकार किया, तो दोनों भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों डेयरी के अंदर घुस आए और मारपीट की। एक युवक ने दुकान में रखी कोल्ड ड्रिंक की खाली कांच की बोतल उठाई और पूरी ताकत से सुभाष के सिर पर मार दी। सुभाष ने पुलिस को फोन करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।