n NBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर:शहर की प्रताप कॉलोनी में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में एक ईंट कारोबारी के अपनी पत्नी की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना देकर जुर्म कबूल किया। सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम जब प्रताप कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंची, तो वहां का मंजर खौफनाक था। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। आरोपी पति अपनी मृत पत्नी के शव के पास ही बैठा हुआ था। पुलिस ने तुरंत शव को अपने कब्जे में लिया और क्राइम सीन का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतका की पहचान पूजा (35) के रूप में हुई है जबकि आरोपी पति नायब, इलाके में ईंट सप्लाई करने का काम करता है।


