nNBT न्यूज, फरीदाबाद : कॉलेजों में अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। अब छात्रों के पास आवेदन करने के लिए केवल दो दिन का समय रह गया है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के निर्देशानुसार आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जून है।
पहले आवेदन करने के लिए 31 मई अंतिम तारीख तय की गई थी, लेकिन बाद में तारीख को बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया था। छात्र सोमवार रात तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में कोई कमी रह जाती है या फिर कोई बदलाव करना है, तो उसके लिए छात्रों के पास 17 जून तक का समय रहेगा। फिजिकल काउंसलिंग के दौरान एक बार फिर दाखिला पोर्टल नए आवेदन के लिए खोला जाएगा। राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान के प्रिंसिपल डॉ़ सुनील शर्मा ने बताया कि हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए छात्रों के पास अब दो दिन का समय रह गया है।


