- आजाद नगर में हुआ हादसा, सीसीटीवी में रेकॉर्ड हुई घटना
स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान लंबे समय से खाली पड़ा था और उसकी दीवारों में गहरी दरारें साफ दिखाई दे रही थीं। कई बार पहले भी प्लास्टर और छोटे पत्थर गिर चुके थे, लेकिन इसके बावजूद भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर भवन की स्थिति का निरीक्षण किया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान मालिक खेमराज ने बताया कि करीब 25 से 30 साल पुराने इस मकान को लेकर उनका और उनके भाई अश्वनी के बीच मालिकाना हक का मामला अदालत में विचाराधीन है। खराब हालत के कारण काफी समय पहले मकान में रहना लगभग छोड़ दिया गया था।


