Electricity Pole And Transformer Fell On House Chaos In The Area People Narrowly Escaped
घर की दीवार पर गिरा बिजली खंभा और ट्रांसफाॅर्मर, बचे लोग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
एक घर की दीवार पर बिजली का खंभा और ट्रांसफार्मर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि किसी गाड़ी ने टक्कर मारी होगी। विभाग ने ट्रांसफार्मर और खंभे को क्रेन की मदद से हटाना शुरू कर दिया है।
-पूरे इलाके में बिजली गुल , विभाग ने कहा किसी गाड़ी वाले ने मारी है टक्कर
वर्जन
जो ट्रांसफाॅर्मर और खंभे गिरे है, उन्हें क्रेन से हटाया जा रहा है। बिजली कर्मचारी मौके पर लगे हुए हैं। ये कैसे गिरे, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है। -अंकित अग्रवाल, एसडीओ बिजली निगम