बाइक की टक्कर से दंपती घायल, केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सीकरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने एक दंपती को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

faridabad couple injured in speeding bike collision woman in serious condition police register case

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद: सीकरी क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक दंपती घायल हो गए। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसका पति भी घायल हो गया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सीकरी निवासी सोहन लाल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जून की सुबह वह अपनी पत्नी रजनी सैनी के साथ बाइक पर झाड़सैंतली स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जब वे गांव कैली की मस्जिद के पास पहुंचे, तो पीछे से दूध के ट्रम लगी एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। सोहन लाल के हाथ में चोट लगी, जबकि उनकी पत्नी रजनी के सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को सेक्टर-20बी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सोहन लाल को छुट्टी दे दी गई, जबकि रजनी की गंभीर स्थिति के कारण उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।