वसुंधरा में 311 ऐप को लेकर किया जागरूक

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद नगर निगम ने वसुंधरा में 311 ऐप के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस ऐप से नागरिक अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। सफाई, पानी और जलभराव जैसी समस्याओं का समाधान अब तेजी से होगा। यह अभियान नागरिकों को नगर निगम की ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ने के लिए चलाया गया था। इससे नागरिक सुविधाओं में सुधार आएगा।

quick resolution of citizen facility complaints via 311 app in vasundhara ghaziabad nagar nigams awareness campaign

n NBT रिपोर्ट, वसुंधरा : गाजियाबाद नगर निगम की ओर से वसुंधरा में शनिवार को 311 ऐप को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को नगर निगम की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली से जोड़ना और विभिन्न नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रेरित करना था। इसके तहत सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जलभराव आदि से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं।