nNBT न्यूज, होडल : मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव मित्रोल में 61 वर्षीय रिटायर्ड फौजी श्याम चरण ने कथित रूप से अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा शनिवार सुबह उस समय हुआ जब उनका बेटा विक्रांत दुकान पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा बंद होने पर वह छत के रास्ते अंदर पहुंचा, जहां श्याम चरण खून से लथपथ मृत अवस्था में मिले। सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस व फिंगरप्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार श्याम चरण लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


