बाइक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

कश्मीरी गेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी अनिल कुमार को टक्कर मारी। वे सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आए मिनी टेंपो ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टेंपो चालक पकड़ा गया।

बाइक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मौत

n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: कश्मीरी गेट इलाके में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हेड कॉन्स्टेबल सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आए मिनी टेंपो ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार (39) को सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल टेंपो ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। वहीं फरार बाइक वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी है। अनिल कुमार की तैनाती ट्रैफिक पुलिस के कश्मीरी गेट स्थित सर्कल में थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल कुमार मूलरूप से कोटपुतली, राजस्थान के रहने वाले थे। दिल्ली में वह अपने बड़े बेटे के साथ छतरपुर इलाके में रहते थे।