Faridabad Case Registered Against 5 Including Building Material Supplier Father son Student Dies Due To Wall Collapse
बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर बाप बेटे समेत पांच लोगों पर केस दर्ज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
सारन थानाक्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी में शनिवार शाम 15 फुट ऊंची दिवार गिरने से हुई छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने 3 बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर, ज़मीन मालिक और जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे में घायल हुए पांच लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें मृतक छात्रा दीया की मां शीतल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज कुछ लोगों ने बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर के ऑफिस में ईंट पत्थर भी बरसाए हैं।मामा ने दर्ज कराया है केस
पर्वतीय कॉलोनी निवासी श्रीदत्त शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे उनकी दो बहनें योगेश और शीतल अपनी बेटियों पूर्वी, दीया, सृष्टि और उनकी बेटी खुशी के साथ घर जा रही थीं। सभी लोग पार वाटिका के पीछे वाली गली से गुजर रहे थे। उसी दौरान टूटी पुलिया, शिव मंदिर के पास एक खाली प्लॉट में जेसीबी मशीन की मदद से दीवार के साथ रेत डाली जा रही थी। आरोप है कि रेत का अत्यधिक दबाव पड़ने से पहले से जर्जर दीवार अचानक गली की ओर गिर गई और उसके नीचे महिलाएं व बच्चे दब गए।