हार्ले डेविडसन बाइक को कार ने मारी टक्कर, कारोबारी की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
faridabad harley davidson rider businessman dies in car collision investigation underway
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

शहर के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए एक हार्ले डेविडसन बाइक को टक्कर मार दी। गिरने से बाइक सवार (47) कारोबारी सुनील धीमान की मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन वाहन चालक का पता नहीं चल पाया है।
देर रात पड़ोसी के फोन से मिली हादसे की खबर

पुलिस को दी गई शिकायत में ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास वर्कशॉप चलाने वाले सुनील धीमान के चचेरे भाई हेमंत धीमान निवासी सेक्टर-65, ने बताया कि 27 की रात करीब 11:55 बजे उन्हें सुनील के पड़ोसी प्रदीप गौतम का फोन आया। पड़ोसी ने सूचना दी कि सुनील का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें गंभीर हालत में सेक्टर-88 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही हेमंत अपने परिवार के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने सुनील धीमान को मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो सुनील की बाइक सामने से पूरी तरह टूटी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

रेकमेंडेड खबरें