स्पीड में चल रहे वाहन की चपेट में आए SPO, 100 मीटर दूर गिरे

नवभारतटाइम्स.कॉम
speeding car hits spo falls 100 meters away serious injuries to head neck ears
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सेक्टर-15A में एक तेज़ रफ्तार कार ने नीलम मेट्रो स्टेशन से अजरौंदा मोड़ के पास हरियाणा पुलिस के एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसपीओ करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे जा गिरे, जिससे उनके सिर, गर्दन और कान में गंभीर चोटें आई हैं। वह रात की गश्त खत्म कर लौट रहे थे। आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से झज्जर के गांव भूरावास के रहने वाले रविन्द्र कुमार फरीदाबाद के थाना सेन्ट्रल के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-15A में बतौर एसपीओ तैनात हैं। 23 जून की रात वह अपने साथी सिपाही मनीष के साथ नीलम मेट्रो स्टेशन से अजरौंदा मोड़ वाले इलाके में रात की गश्त पर थे। रात के 01:50 बजे जब वे ड्यूटी खत्म कर चौकी की तरफ लौट रहे थे, तभी अजरौंदा गांव की तरफ पीछे से आई एक अज्ञात सफेद रंग की कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

साथी सिपाही ने पुलिस को किया सूचित : हादसे के तुरंत बाद साथी सिपाही मनीष ने पुलिस चौकी को सूचित किया और मदद बुलाई। डॉक्टरों के अनुसार, उनके सिर के पिछले हिस्से और कान के पास गहरे घाव व सूजन है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद पीड़ित रविन्द्र कुमार ने पुलिस को अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

रेकमेंडेड खबरें