ओल्ड गुड़गांव मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
old gurgaon metro construction gains momentum foundation and elevated structure work in full swing
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

ओल्ड गुड़गांव मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। विभिन्न साइटों पर फाउंडेशन और एलिवेटेड स्ट्रक्चर का काम लगातार आगे बढ़ रहा है। परियोजना के तहत अब तक 589 पाइल तैयार किए जा चुके हैं, जो मेट्रो कॉरिडोर की मजबूत नींव माने जाते हैं। अब तक 39 पाइल कैप तैयार किए जा चुके हैं। साथ ही 21 पियर (मेट्रो पिलर) खड़े कर दिए गए हैं। जल्द ही इन पियर कैप उनकी निर्धारित जगह पर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पियर कैप लगने के बाद एलिवेटेड स्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ेगा।
आमतौर पर किसी एलिवेटेड मेट्रो परियोजना में पाइल, पाइल कैप, पियर और पियर कैप का निर्माण अलग-अलग चरणों में किया जाता है। मेट्रो में इन सभी मोर्चों पर एक साथ काम चलने से आने वाले महीनों में निर्माण गतिविधियों में काफी तेजी आएगी। GMRL की ओर से मेट्रो परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई जा रही है। यही कारण है कि इस काम में लगीं सभी एजेंसियां चरणबद्ध तरीके से काम आगे बढ़ा रही हैं। अब निर्माण के अगले चरणों में पियर कैप इंस्टॉलेशन की गति पर हायर ऑफिसर्स की नजर रहेगी, क्योंकि इससे परियोजना का ढांचागत निर्माण और तेज होगा। ओल्ड गुड़गांव मेट्रो परियोजना शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट में शामिल है। इसके पूरा होने से मिलेनियम सिटी सेंटर में नए डेवलप एरिया तक लोगों का आनाजाना अधिक सुगम होने की उम्मीद है। इसके अलावा रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और दैनिक यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने में यह प्रॉजेक्ट अहम भूमिका निभाने का काम करेगी।

रेकमेंडेड खबरें