खोड़ा में 4 और मदरसे रडार पर

नवभारतटाइम्स.कॉम

खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। चार और अवैध मदरसों को चिह्नित किया गया है। लोनी और मसूरी में भी ऐसे मदरसों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 75 हिस्ट्रीशीटर और 12 आदतन अपराधियों की संपत्ति की जांच शुरू की है। अवैध संपत्ति मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

4 more madrassas on radar in khoda big action by administration after surya murder case

n NBT रिपोर्ट, टीएचए

खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद से जिले में अवैध रूप से संचालित मदरसों और घरों को चिह्नित किया जा रहा है। खोड़ा में दो मदरसों को सील और एक को नोटिस देने के बाद गुप्त रूप से संचालित 4 और मदरसों को चिह्नित किया गया है। लोनी और मसूरी में कई अवैध रूप से संचालित मदरसों के नाम सामने आए थे। इनमें से अधिकतर मदरसों को प्रशासन की टीम ने नोटिस चस्पा कर सील करने की कार्रवाई की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मदरसे घरों के अंदर और धार्मिक स्थलों के पास उनकी आड़ में संचलित किए जा रहे हैं। इन सभी को चिह्नित कर लिया गया है और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजी गई है। जल्द ही खोड़ा में बड़ी कार्रवाई होने का अंदेशा है।

पुलिस ने खोड़ा क्षेत्र के 75 हिस्ट्रीशीटर और 10 से अधिक मामलों के 12 अपराधियों को चिह्नित किया है। यह 12 अपराधी वह हैं जिन पर 10 या उससे भी अधिक अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने अब इन सभी की संपत्ति जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, इन सभी अपराधियों की जांच में अगर अवैध रूप से अर्जित की हुई संपत्ति मिलती है तो इनकी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।