दो पक्षों में झड़प, महिलाओं को पीटा, 8 पर केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन के मलाई गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान दो महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

bloody clash between two groups in malai village women beaten with sticks and rods case registered against 8

n NBT न्यूज, हथीन : उटावड़ थाना अंतर्गत मलाई गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मलाई गांव की रहने वाली हारुनी ने बताया कि दो जून की शाम को उनके परिवार के लोग किसी काम से बाहर थे। आरोप है कि इसी दौरान रज्जाक और उसके परिवार के अन्य सदस्य रुकसीना, सोमा, आजमा, अज्जु, तुन्नी, वरसीना और नूंह के सलम्बा गांव का रहने वाला असरफ लाठी, डंडों से लैस होकर आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता हारुनी ने बताया कि आरोपियों ने आते ही उसपर और उसके बेटे जावेद की पत्नी कैफा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पड़ोस की महिला संजीदा और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोस की महिला संजीदा और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने बीच-बचाव कर दोनों महिलाओं को हमलावरों से बचाया। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि केस दर्ज कर तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।