n NBT न्यूज, पलवल : कंपनी सहकर्मी महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा है। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी कंपनी छोड़कर चला गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप केस दर्ज किया है। अभी तक आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है। गदपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने कहा है कि वह विधवा है और अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए कंपनी में नौकरी करती है। महिला के साथ कंपनी में काम करने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए और बार-बार यौण शोषण करता रहा। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी कंपनी से नौकरी छोड़कर चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




