बस अड्डे के गेट पर रेहड़ी व ऑटो चालकों का कब्जा, यात्री परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ बस अड्डे के मुख्य गेट पर रेहड़ी और ऑटो चालकों ने कब्जा कर लिया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। प्रवेश द्वार पर जाम लगने से बसें समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। यात्रियों को सड़क पर उतरकर निकलना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

encroachment at ballabgarh bus stand passengers distressed by occupation of carts and auto drivers troubled by traffic jams

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : बल्लभगढ़ बस अड्डे के मुख्य प्रवेश द्वार पर रेहड़ी और ऑटो चालकों के अतिक्रमण से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बस अड्डे का प्रवेश द्वार मेट्रो स्टेशन से सटा होने के कारण यहां हर समय भीड़ रहती है, लेकिन अव्यवस्थित खड़े ऑटो और रेहड़ियों की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई बार बसें समय पर बस अड्डे में प्रवेश नहीं कर पातीं और नेशनल हाईवे तक वाहनों की कतार लग जाती है। प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्री बस अड्डे और दो हजार लोग मेट्रो स्टेशन का उपयोग करते हैं। यात्रियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण उन्हें सड़क पर उतरकर निकलना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो चालकों ने गेट के पास स्थायी अड्डा बना लिया है, जबकि रेहड़ी संचालकों ने भी काफी जगह घेर रखी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने और ऑटो-रेहड़ी के लिए अलग स्थान तय करने की मांग की है। बस डिपो के डीआई जयपाल राठी ने कहा कि पुलिस के सहयोग से जल्द कार्रवाई की जाएगी।