जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटरनल को आंध्र प्रदेश के टैक्स विभाग से 9.63 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस मिला है। इस राशि में टैक्स, ब्याज और जुर्माना शामिल है। यह नोटिस आउटपुट टैक्स के कम भुगतान के कारण जारी किया गया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पीटीआई, नई दिल्ली: जोमैटो और ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटरनल (Eternal) ने बुधवार को जानकारी दी कि उसे आंध्र प्रदेश के टैक्स विभाग से 9.63 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस मिला है। इस रकम में टैक्स के साथ-साथ ब्याज और जुर्माना भी शामिल है। यह नोटिस आउटपुट टैक्स के कम भुगतान को लेकर जारी किया गया है।