n NBT न्यूज, फरीदाबाद
सेक्टर-14 मानव रचना स्कूल में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें कई रोमांचक रहे। अंडर-11 बॉयज सिंगल वर्ग में आलोक ने यथार्थ को 21-3, 21-12 के अंतर से हराकर खिताब जीता। अंडर-15 बॉयज वर्ग में जे प्रणित ने अक्षित शर्मा को 21-8, 21-11 के अंतर से हराकर खिताब जीता। अंडर-15 गर्ल्स सिंगल वर्ग में टि्ंवकल मलिक ने भाविका श्योराण को 21-7, 21-11 के अंतर से हराया। अंडर-17 गर्ल्स वर्ग का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। आद्विका सिंह ने आद्या शर्मा को 21-15, 12-21 और 22-20 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष सिंगल वर्ग में ऋषित खन्ना ने गुरशरण सिंह को 9-21, 21-9 और 21-12 के अंतर से हराया।
डबल्स मुकाबलों के अंडर-17 बॉयज वर्ग में कुशाग्र गांधी और रनक गांधी की जोड़ी ने आयुष और सत्यम भाटिया की जोड़ी को 21-8 और 21-12 के अंतर से हराकर खिताब जीता। पुरुष वर्ग में गौरव शर्मा और सौरव कालिया की जोड़ी ने अर्जुन नरवाट और हर्ष सिंह को 21-19, 14-21 और 21-14 के अंतर से हराया।




