कॉलोनी में लगातार हो रही चाेरी, गश्त बढ़ाने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में चोरियों की घटनाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले दस दिनों में घरों और खड़ी गाड़ियों से सामान चोरी हुआ है। शीशे तोड़कर लैपटॉप और अन्य कीमती सामान ले जाए गए हैं। बी-ब्लॉक के घरों में भी चोरी हुई है। निवासियों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है।

faridabad panic in greenfield colony due to thefts demand to increase patrolling

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सूरजकुंड स्थित ग्रीनफील्ड कॉलोनी, ओमेक्स हिल्स सोसायटी, ग्रीन वैली सोसायटी के रेजिडेंट्स में इन दिनों सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता सता रही है। इस एरिया में पिछले करीब 10 दिन में लगातार चोरी की वारदात हुई है, जिसमें करीब 3 घरों से और बाहर खड़ी गाड़ियों से सामान चोरी की घटनाएं हुई है। इन वारदातों के बाद से निवासियों में डर का माहौल बन गया है।

निवासियों का कहना है कि हाल ही में हुई लूट की घटनाओं में बाहर खड़ी गाड़ियों में से शीशा तोड़कर लैपटॉप व जरूरी सामान चोरी की घटना हुई है। बी- ब्लॉक के घरों में भी चोरी की वारदात हुई है। इन घटनाओं के बाद से खासकर महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। निवासी सन्नी खंडेलवाल ने बताया कि ग्रीन फील्ड में लगातार कई दिनों से लूट की वारदातें हो रही है।