15 से बीएलओ घर-घर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन

नवभारतटाइम्स.कॉम

हथीन में 15 जून से 14 जुलाई तक मतदाता सूचियों को शुद्ध करने का अभियान चलेगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। उन्हें दो प्रपत्र भरकर जमा करने होंगे। निर्वाचन आयोग ने यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को विश्वसनीय बनाना है। बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

from june 15 blos will verify voters door to door voter list will be pure

n NBT न्यूज, हथीन : केंद्र निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। स्थानीय एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी हरिराम ने बताया कि इस अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वे मतदाताओं को दो प्रपत्र देंगे, जिन्हें भरकर जमा करना होगा। 14 जून तक बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।