ज़मीन बेचने के नाम पर सवा 22 लाख रुपये हड़पे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के नंदग्राम में जमीन के सौदे में धोखाधड़ी हुई है। सुमित भारत सिंह ने प्रभात, भावना, संदीप और सन्नी पर 22.35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने ढरगल की 650 वर्गगज जमीन खरीदने के लिए बयाना दिया था। पता चला कि आरोपियों ने वही जमीन किसी और को बेच दी थी।

ghaziabad rs 2235 lakh fraud in the name of selling land buyer files case

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

नंदग्राम क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 22.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसी संपत्ति को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। राजनगर निवासी सुमित भारत सिंह ने प्रभात, भावना, संदीप और सन्नी पर केस दर्ज कराया है।

शिकायत में सुमित ने बताया कि ग्राम ढरगल स्थित 650 वर्गगज भूमि खरीदने के लिए गढ़ी माजरा मकरमतपुर निवासी प्रभात रावत से 54.60 लाख रुपये में सौदा किया था। उन्होंने 22.35 लाख रुपये बयाना दिए थे। सुमित का कहना है कि 29 अप्रैल 2026 को किसी कार्य से कचहरी पहुंचे थे। इस दौरान पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया था, उसे प्रभात और उसकी पत्नी भावना चौधरी पहले ही किसी अन्य व्यक्ति आशीष रावत के नाम बेच चुके हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्री की जांच करने पर इसकी पुष्टि हुई। आरोप है कि जमीन किसी अन्य को बेचकर आरोपियों ने उनसे रकम हड़प ली, जब उन्होंने प्रभात से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला।