135 NBFC पर RBI का ऐक्शन

नवभारत टाइम्स

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 135 नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इन कंपनियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिए गए हैं। इनमें से ज़्यादातर कंपनियों के दफ्तर पश्चिम बंगाल में थे। यह कदम इन कंपनियों के नियमों के उल्लंघन के चलते उठाया गया है। आरबीआई की इस कार्रवाई से वित्तीय जगत में हलचल मची हुई है।

rbis big action registration certificates of 135 nbfcs cancelled more cases in west bengal

NBT रिपोर्ट, मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFC) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 कंपनियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (CoR) रद्द कर दिए हैं। इनमें से ज्यादातर के रजिस्टर्ड दफ्तर पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।