मर्डर केस में सर्च ऑपरेशन चलाया

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुरादनगर और मुज़फ्फरनगर पुलिस सोनिया हत्याकांड के मामले में मिलकर काम कर रही है। वे क्राइम सीन को फिर से बनाएंगे और महिला के अवशेषों का डीएनए टेस्ट भी करवाएंगे। पुलिस ने इस मामले में पति परविंद्र, देवर और परविंद्र के मामा ब्रह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

sonia murder case muradnagar and muzaffarnagar police to solve mystery together dna test to be conducted

nNBT न्यूज, मुरादनगर : हिसाली रोड स्थित सोनिया हत्याकांड को लेकर मुरादनगर और मुज़फ्फरनगर पुलिस मिलकर क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी और महिला के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराएगी। एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि 29 जनवरी को सोनिया की हत्या कर दी गई। आरोप पति परविंद्र और देवर पर है। शव को जलाने में परविंद्र का मामा ब्रह्मपाल भी शामिल था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।