प्रतियोगिता में खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने जीते मेडल

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-55 मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल की योग खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-18 बॉयज वर्ग में अक्षत गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। बादल कुमार चौहान चौथे और अर्नव पांचवें स्थान पर रहे। इन खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्यस्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन का आधार बना है।

sports nursery players won medals in district level yoga competition selected for state level

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-55 मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल में संचालित योग खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सेक्टर-12 खेल परिसर में नर्सरी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट योग कौशल का परिचय दिया। अंडर-18 बॉयज वर्ग में अक्षत गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। बादल कुमार चौहान ने चौथा तथा अर्नव ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।