n NBT न्यूज, नूंह : बिछौर गांव में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा हुआ है। रात के समय आए दिन चोर किसी न किसी मकान में घुसकर मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस को शिकायत दी जाती है लेकिन हर बार पुलिस थाने में स्टाफ की कमी की बात कहकर कोई कार्रवाई नहीं करती है। सोमवार रात को चोर दो घरों से कैश और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही चोरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। बिछोर निवासी दयाराम ने बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे अज्ञात चोर घर में घुसे और उनकी जेब से 5 हजार रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही उसी रात अज्ञात चोर पास में ही नंदकिशोर के मकान में घुसे और चारपाई पर रखे मोबाइल फोन को चोरी कर ले गए।




