नंबर शेयर किए बिना कर सकेंगे WhatsApp चैट

नवभारत टाइम्स

व्हाट्सएप में बड़ा बदलाव आ रहा है। अब आप अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी चैट कर पाएंगे। जल्द ही यूजरनेम और यूनिक आईडी से बातचीत होगी। यह फीचर प्राइवेसी बढ़ाएगा और बिजनेस से जुड़ना आसान करेगा। यह सुविधा जून तक दुनिया भर में लागू हो सकती है। यह एक वैकल्पिक सुविधा होगी।

big change in whatsapp now you can chat and call without sharing your number

NBT रिपोर्ट: WhatsApp अपने प्लैटफॉर्म में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही यह फोन नंबर की जगह 'यूजरनेम' और 'यूनिक आईडी' (Unique ID) पर शिफ्ट हो जाएगा। ET को मिली जानकारी के मुताबिक, इस बदलाव के बाद यूजर्स अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना ही मैसेज भेज सकेंगे और वॉयस या विडियो कॉल कर सकेंगे। उम्मीद है कि इस साल जून तक WhatsApp इसे दुनिया भर में लागू कर देगा। इंस्टाग्राम की तरह ही आम लोग और बिजनेस अपने लिए खास 'हैंडल' (जैसे: ‘HDFC Bank’ या ‘Ben Clark’) रिजर्व कर सकेंगे।

WhatsApp ने भी इस खबर की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने ET को बताया कि हम भविष्य में WhatsApp पर यूजरनेम फीचर लाने के लिए उत्साहित हैं। इससे लोग अपना फोन नंबर शेयर किए बिना नए दोस्तों, ग्रुप्स और बिजनेस से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह फीचर प्राइवेसी की एक और परत जोड़ेगा और WhatsApp पर बिजनेस से संपर्क करना आसान बनाएगा।

WhatsApp इसे एक ऑप्शनल प्राइवेसी फीचर के तौर पर पेश करेगा। यूजर्स के पास यह विकल्प होगा कि वे अपना फोन नंबर इस्तेमाल करना जारी रखें या यूजरनेम पर शिफ्ट हो जाएं।

WhatsApp बिजनेस कंपनियों के लिए 'डायनामिक प्राइसिंग' भी शुरू करने जा रहा है। कंपनियों को मार्केटिंग मेसेज भेजने के लिए रीयल-टाइम में बोली (Bid) लगानी होगी।