Flipkart के CFO ने छोड़ा पद

नवभारत टाइम्स

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में बड़ा फेरबदल हुआ है। ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) श्रीराम वेंकटरमन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब रवि अय्यर पूरे फाइनैंस विभाग की कमान संभालेंगे। निशांत वर्मन कंपनी में वापसी कर रहे हैं। यह बदलाव कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है।

flipkarts cfo shriram venkataraman resigns ravi iyer to head finance department

पीटीआई, नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart ने शुक्रवार को बताया कि उसके ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) श्रीराम वेंकटरमन अपने पद से हट रहे हैं। बयान में बताया गया कि कंपनी के सीएफओ रवि अय्यर पूरे फाइनैंस विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। बयान के मुताबिक, निशांत वर्मन कंपनी में वापस लौट रहे हैं।