RLD अध्यक्ष चौधरी जयंत को जान से मारने की धमकी

नवभारत टाइम्स

आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके पीए को फोन और वॉट्सऐप पर दी गई है। धमकी देने वाले ने जयंत चौधरी के टूर प्रोग्राम की जानकारी भी साझा की। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

RLD अध्यक्ष चौधरी जयंत को जान से मारने की धमकी
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, मेरठ: RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी चौधरी जयंत के पीए के फोन पर कॉल और वॉट्सऐप मैसेज से दी गई है। पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया कि 18 मार्च 2026 की सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और चौधरी जयंत को जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक कॉल करने वाले ने पीए से कहा, 'काम कर दो, नहीं तो चौधरी जयंत को खत्म कर दिया जाएगा।' वॉट्सऐप मैसेज में चौधरी जयंत का पूरा टूर प्रोग्राम मौजूद था, जिस पर आपत्तिजनक और हिंसक बातें लिखी गई थीं। आरोपी ने लोकेशन और वॉयस मैसेज भेजकर लगातार धमकियां दीं। शिकायत में पुलिस को बताया गया कि कुछ दिनों से चौधरी जयंत सिंह के आवास के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं।