n NBT न्यूज, फरीदाबाद : तिगांव स्थित शहीद स्मारक राजकीय कॉलेज में नई बिल्डिंग बनाने का काम तेजी से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी ने कॉलेज में 15 नए कमरे बनाने का काम शुरू किया हुआ है। करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक पूरी बिल्डिंग तैयार हो जाएगी, जिससे छात्रों को पढ़ाई करने के लिए अतिरिक्त व बेहतर जगह मिल सकेगी। करीब चार करोड़ 34 लाख रुपये में नई बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा है। यहां पर चार मंजिला बिल्डिंग बनाई जानी है, जिसमें दो मंजिलों पर काफी काम हो गया है और ऊपरी हिस्से में काम चल रहा है। बिल्डिंग का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इस साल के अंत तक बिल्डिंग तैयार होने की उम्मीद है, जिससे यहां पर छात्रों को पढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी।
तिगांव स्थित राजकीय कॉलेज फरीदाबाद के सबसे पुराने कॉलेजों में शामिल है।

