NBT न्यूज, मेरठ: इंचौली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने गांव के बाहर स्थित बाबा साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा का कुछ दिन बाद ही अनावरण होना था।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भीम आर्मी के नेताओं ने भी घटना पर गुस्सा जताया। बाद में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम के समझाने पर गांववालो ने धरना समाप्त कर दिया। अधिकारियों ने आरोपियों का पता लगा कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

