n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पालम में लगी आग में पीड़ित परिवार से मिलने मंगलवार को पालम पहुंची। उनके साथ गृहमंत्री अशीष सूद भी मौजूद रहे। सीएम ने पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करके उनका हाल जाना जाना। उन्हें मदद का पूरा भरोसा दिया है। सीएम ने कहा कि पालम में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में निर्दोष नागरिकों का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। आज शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। अपनों को खोने का यह दुख असहनीय है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। दिल्ली सरकार इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

