जेल में कैदियों के बीच झगड़ा, एक घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद जिला जेल में कैदियों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में एक बंदी घायल हो गया। जेल प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। घायल कैदी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। यह घटना जेल में कैदियों के बीच हुई।

bloody clash between prisoners in faridabad jail one prisoner seriously injured

n NBT, बल्लभगढ़ : जिला जेल फरीदाबाद में शुक्रवार को कैदियों के बीच हुए झगड़े में एक बंदी घायल हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया और घायल कैदी को इलाज के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। मामले की सूचना सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस को दे दी गई है। थाने में दर्ज केस के मुताबिक जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने दी शिकायत में बताया कि जिला नूंह के रिवासन गांव निवासी रिहान जेल में बंद है। आरोप है कि 13 मार्च को करीब तीन बजे रिहान ने अन्य कैदियों दिलशाद, साहिल, राहुल, सोहेल और निसार के साथ मिलकर बंदी श्याम निवासी उत्तम नगर जिला रेवाड़ी के साथ मारपीट कर दी। बताया गया है कि श्याम की गिनती अलग बैरक में है, लेकिन इसके बावजूद वह ब्लॉक-2 में पहुंच गया। जेल प्रशासन के मुताबिक यह घटना झगड़े की मंशा को दर्शाती है। मारपीट के दौरान श्याम के बाएं हाथ की छोटी उंगली और नाक पर चोट आई।