NBT न्यूज, आगरा: आगरा पुलिस ने तकनीक और सतर्क पुलिसिंग का अच्छा उदाहरण पेश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि पिछले तीन महीनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 304 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 2 लाख रुपये बताई जा रही है। एसीपी हरीपर्बत ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि गुम हुए मोबाइल फोन को CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के जरिए ट्रेस किया गया। इसके बाद सर्विलांस टीम और CCTNS टीम ने मिलकर कार्रवाई करते हुए इन फोन को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया।

