कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन निकाले "98 हज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के कविनगर में एक व्यक्ति से साइबर ठगी हुई है। फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने पर ठगों ने बैंक की जानकारी ली। इसके बाद खाते से 98 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना साइबर अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाती है।

customer care representative scam 98 thousand rupees cyber fraud in ghaziabad

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र में फर्जी कस्टमर केयर नंबर से साइबर ठगों ने शख्स के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। मामले में कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में कविनगर ई-ब्लॉक में रहने वाले सतीश कुमार जैन ने बताया कि 11 मार्च को उन्होंने एक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क की कोशिश की थी, लेकिन कॉल फर्जी तरीके से दूसरे नंबर पर डायवर्ट हो गई। कॉलर ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बता बैंक संबंधी जानकारी ली। इसके बाद खाते से 98 हजार 116 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने एनसीआरपी पोर्ट पर शिकायत की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर 23 मार्च को केस दर्ज कर लिया गया है।