n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट के तहत पुलिस ने सर्वे कर मेरठ रोड पर दुहाई गांव कट बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। कट के पास निर्धारित व सुरक्षित यूटर्न बनाए गए हैं, साथ ही साइनेज बोर्ड भी लगाए हैं। पुलिस का दावा है कि कट बंद करने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि दुहाई कट के पास पूर्व में अनियंत्रित और अव्यवस्थित रूप से वाहनों का आवागमन होने से जाम की स्थिति बनती थी। ऐसे में विश्लेषण कर योजना तैयार कर कट को बंद किया गया है। कट के दोनों ओवर निर्धारित और सुरक्षित यू-टर्न बनाए गए हैं। आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग और साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं। डीसीपी का कहना है कि पीक आवर्स में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उनका कहना है कि 9643322904 यातायात नियंत्रण कक्ष या एडीसीपी-ट्रैफिक.जीजेड@यूपी डॉट जीओवी डॉट इन पर सुझाव दे सकते हैं।

