n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से एक नाबालिग समेत चार लड़कियां के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले सामने आए हैं। इस संबंध में सिटी थाना बल्लभगढ़ और सेक्टर-8 थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने शिकायत दी है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 19 मार्च को अचानक घर से गायब हो गई। जिसको उन्होंने अभी तक अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

