स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ा गया चौथा गैंडा

नवभारतटाइम्स.कॉम

दुधवा टाइगर रिजर्व में एक और गैंडे को आज आज़ाद कर दिया गया। यह तीसरे चरण का चौथा गैंडा है। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इस मादा गैंडे को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इससे पहले तीन गैंडों को भी छोड़ा जा चुका है।

स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ा गया चौथा गैंडा

दुधवा टाइगर रिजर्व में स्वछंद विचरण के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को चौथे गैंडे को छोड़ा गया। हालांकि वन विभाग की टीम को चिह्नित मादा गैंडे को खोचने में मशक्कत भी करनी पड़ी। इसके बाद ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। इसके साथ ही तीसरे चरण के अभियान को फिलहाल विराम दे दिया गया। इससे पहले ‘हर्ष’, ‘सुषमा’ और ‘राशी’ को अवमुक्त किया जा चुका है। पूरा अभियान मुख्य वन संरक्षक डॉ. एच. राजामोहन की मौजूदगी में चलाया गया।