n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कैला भट्टा क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए मकान हड़पने की कोशिश और परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में मोहम्मद हैदर अंसारी ने कोर्ट के आदेश पर गीता, फरमान, इस्लामुद्दीन, हर्ष तोमर और जावेद मलिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में मोहम्मद हैदर अंसारी ने बताया कि उन्होंने 108 वर्ग गज का मकान बैनामे के जरिये खरीदकर कब्जा ले लिया था। एक फरवरी को कुछ लोग खुद को मालिक बता घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

