n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : कविनगर क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उसकी मां के खाते से पौने दो लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। मामले में महेंद्रा एनक्लेव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कविनगर थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। बाद में जानकारी हुई कि थाना खुर्जा देहाज बुलंदशहर की शांति विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार उनकी बेटी को अगवा कर अपने साथ ले गया है। राजकुमार ने उनकी पत्नी के बैंक खाते से पेटीएम के जरिए 1.76 लाख रुपये अपने और अपनी मां त्रिवेणी के खातों में ट्रांसफर करवा लिए। उन्होंने आरोपी के पिता रामदास से फोन पर संपर्क किया तो रामदास ने उनकी बेटी को वापस नहीं करने और न ही उनकी रकम लौटाने की बात कही। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

