गंदगी फैलाने के विरोध पर पड़ोसियों ने महिला को पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद के बहरामपुर में नाली में गंदगी फैलाने से रोकने पर एक महिला पर हमला हुआ। पड़ोसी नानक और गीता ने सुनीता देवी को पीटा। घटना 16 सितंबर 2025 को हुई। सुनीता देवी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना पड़ोसियों के बीच उपजे विवाद को दर्शाती है।

ghaziabad woman beaten by neighbors for protesting against spreading garbage attacked on head with milk can

NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर में नाली में गंदगी फैलाने का विरोध करने पर महिला पर हमला कर दिया। मामले में बहरामपुर निवासी सुनीता देवी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में नानक और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उनकी पड़ोसी दंपती नालियों में कूड़ा और गोबर बहाते हैं, जिससे गंदगी फैलती है। विरोध पर आरोपी झगड़ा करते थे। 16 सितंबर 2025 को वह घर में बहू से बात कर रही थीं। तभी गीता ने उन्हें बुलाया और अचानक पकड़कर बाहर खींच लिया। इसके बाद दूध के डिब्बे से उनके सिर पर कई वार किए। मामले में 23 मार्च को केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।