360 क्विंटल गन्ना ले नहीं दिए सवा लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम

मसूरी क्षेत्र के समयपुर कटियार गांव में एक किसान के साथ धोखाधड़ी हुई है। किसान ने कोल्हू संचालक को 360 क्विंटल गन्ना दिया था। गन्ने की कीमत 1.36 लाख रुपये थी। संचालक ने भुगतान का वादा किया लेकिन नहीं किया। उसने गन्ने से गुड़ बनाकर बेच दिया और भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

kolhu operator absconds with 360 quintals of sugarcane farmers 125 lakh rupees lost

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मसूरी क्षेत्र के समयपुर कटियार गांव में रहने वाले किसान से 1.36 लाख रुपये का गन्ना लेकर भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। आरोप कोल्हू संचालक पर है। आरोपी कोल्हू हटाकर भाग गया। मामले में समयपुर कटियार निवासी अमीर सिंह ने मसूरी थाने में अमन सिंह और प्रवेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में अमीर सिंह ने बताया कि गांव में अमन सिंह का कोल्हू लगा था। उसने 380 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना खरीदने की बात तय की थी। करीब 1.36 लाख रुपये की कीमत का 360 क्विंटल गन्ना दे दिया। आरोप है कि अमन सिंह ने पहले चार दिन में भुगतान का वादा किया, समय पूरा होने पर 15 दिन का और समय मांगा। इसी दौरान अमन सिंह ने गन्ने से गुड़ बनाकर मंडी में बेच दिया। एसीपी मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।