सीकरी महामाया देवी मेले में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नवभारतटाइम्स.कॉम

सीकरी महामाया देवी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार से ही दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। आज, सातवें नवरात्र पर, लाखों श्रद्धालुओं के मां के दर्शन करने की उम्मीद है। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिस बल और सुरक्षा बढ़ाई गई है।

massive crowd of lakhs of devotees at sikri mahamaya devi fair tight security arrangements

n NBT न्यूज, मोदीनगर : हर साल चैत्र मास में लगने वाला सीकरी महामाया देवी मेले में मंगलवार से श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ गया है। रात्रि बसेरा के चलते देर शाम तक दूर-दूराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सातवें नवरात्र यानी आज बुधवार को मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के प्रसाद चढ़ाने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल बढ़ाया गया है। नगरपालिका की तरफ से निजी सिक्योरिटी भी तैनात किए गए हैं। सीकरी मेला में महामाया देवी के दर्शन करने के लिए दिल्ली सहित हरियाणा, राजस्थान कई प्रदेशों से श्रद्धालु आते हैं। पिछले वर्ष ही यहां करीब बीस लाख श्रद्धालु मां के दर्शन करने के लिए आए थे। मंदिर के मुख्य पुजारी देवेंद्र शर्मा के अनुसार, मंगलवार को लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया है। ग्रामीणों की मानें तो महामाया देवी मंदिर की स्थापना को करीब पांच शताब्दियां हो चुकी है। मंदिर की स्थापना इसी गांव के देवी भक्त जालिम गिरी ने की। चैत्रमास में अष्टमी का दिन था। जालिम गिरी भक्ति में तल्लीन थे, इसी बीच महामाया देवी ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए।

एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा का कहना है कि मंदिर में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। ड्रोन के जरिये लगातार निगरानी की जा रही है। सादा लिबास में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर के अलावा मेला क्षेत्र में भी पुलिस लगातार गश्त कर रही है।