स्कूटी रैली निकाल महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी रैली निकाली। इस रैली से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों पर जोर दिया गया। हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। यह आयोजन पुलिस लाइन से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पुलिस लाइन में संपन्न हुआ।

mission shakti 50 in ghaziabad women police personnel conveyed message of empowerment through scooty rally

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को पुलिस ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी रैली का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। रैली पुलिस लाइन से पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ से कोतवाली नगर से हापुड़ मोड़ होते हुए उद्गम स्थल पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। इस दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर संदेश दिया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।