n NBT न्यूज, मोदीनगर
निवाड़ी रोड स्थित मोबाइल की दुकान चलाने वाला शख्स लोगों के लगभग दो करोड़ रुपये लेकर भाग गया। मामले में देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी अमन शर्मा और सौंदा रोड निवासी सन्नी नेहरा सहित लगभग आठ लोगों की तरफ से तहरीर दी गई है। कहा कि निवाड़ी रोड पर आरोपी मोबाइल की दुकान करता था। आरोपी ने पीड़ितों को अपने जाल में फंसाया। किसी को फोन बेचने के नाम तो किसी से अन्य बहाने से रुपये लेता रहा। 19 मार्च को आरोपी दुकान में ताला लगाकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

