n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : शहर के विधायक और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने मंगलवार को नगर निगम के कार्यालय पहुंचकर विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान वाॅर्ड नंबर 1, 3, 4, 40, 41, 42, 43, 45 और 46 में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही या अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

