nNBT न्यूज, चंडीगढ़ : सरकारी रकम के घपले के आरोप में IDFCṆ फर्स्ट बैंक का नाम आने के बाद निजी क्षेत्र का एक और बैंक विवादों में आ गया है। पंचकूला नगर निगम ने इस बैंक के अफसरों और कर्मचारियों पर निगम के करीब 150 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर जमा कराई गई यह राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर कर दी गई और निगम को केवल कागजी रेकॉर्ड थमाए जाते रहे। नगर निगम ने बैंक के खिलाफ FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सरकार को भी इस बाबत डी-इंपैनल करने के लिए पत्र लिखा है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

