'बुजुर्गों के साथ समय बिताना बेहद ज़रूरी'

नवभारतटाइम्स.कॉम

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रफेसर दिनेश कुमार ने कहा है कि बुजुर्गों के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। उनके साथ वक्त बिताने से जीवन का अनुभव और आशीर्वाद मिलता है। मोबाइल और तकनीक के इस दौर में बुजुर्गों की स्थिति को समझना होगा।

spending time with elders is important you will get life experience and blessings

n NBT न्यूज, पलवल : बुजुर्गों के साथ समय बिताएं और उनके दिल की बात सुनें। इसके बदले में ज़िंदगी का तजुर्बा और आशीर्वाद मिलेगा। यह बात श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रफेसर दिनेश कुमार ने मंगलवार को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डिफेन्स की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। यह संस्थान नई और पुरानी पीढ़ियों के बीच समन्वय के लिए काम कर रहा है। वीसी प्रफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि मोबाइल और तकनीक के इस दौर में बुजुर्गों की स्थितियां बदलनी होंगी।