पाक के 21 मददगारों पर लगा UAPA

नवभारतटाइम्स.कॉम

देश में बैठकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले 21 संदिग्धों पर यूएपीए के तहत कार्रवाई हुई है। पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे सरफराज के इशारे पर संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी कर फोटो और वीडियो भेजते थे। इनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच है।

uapa applied on 21 pakistani accomplices 3 more arrested on espionage charges

nNBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

देश में बैठकर चंद रुपयों के लालच में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पुलिस की SIT ने 3 और आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। रिमांड पर लिए गए आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इन्हें कौशांबी, दिल्ली और शामली से गिरफ्तार किया। कौशांबी से अब तक पकड़े गए 21 संदिग्धों पर मंगलवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 ( UAPA ) की धारा-18 के तहत कार्रवाई की गई।

आरोपी पाकिस्तान में बैठे सरफराज के इशारे पर भारत में रेकी कर संवेदनशील प्रतिष्ठानों के विडियो, फोटो और GPS लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेजते थे। आरोपियों की पहचान चांदनी चौक दिल्ली में रह रहे समीर उर्फ शूटर, शामली निवासी समीर और कौशाबी के शिवराज के रूप में हुई है। समीर बिहार और शिवराज शाहजहांपुर का है। इनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच है।

जांच में पता चला कि समीर ने 2023-24 में असलाहों के साथ कुछ फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड लिए थे। इन्हें देखकर नौशाद और सुहैल ने उनसे संपर्क किया और उसे कई वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद उसे सरफराज के इशारे पर टास्क दिए जाने लगा। फिर समीर ने भी कई लड़कों को वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा और उनसे पैसों के लिए संवेदनशील इलाकों की रेकी कराई और विडियो मंगवाए।

समीर ने पूछताछ में बताया कि 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात नौशाद से हुई। नौशाद ने उसे एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोडा। इसमें मीरा भी थी। मीरा के कहने पर ही वह मध्य प्रदेश में पिस्टल की तस्करी करने गया था। 2025 में मीरा ने सरफराज से उसकी बात कराई।

दूसरे आरोपी शिवराज ने पूछताछ में बताया कि वह सुहैल के माध्यम से गिरोह से जुड़ा था। सुहैल के कहने पर उसने सोनीपत में CCTV कैमरा लगाया था।